दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में किया आत्महत्या का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने थाने के शौचालय में फांसी लगा ली। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे कानपुर रेफर किया गया। आरोपी हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह घटना मलवा थाने की है। करीब 15 दिन पहले थाने में किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस कुंवरपुर पोखरा निवासी पुत्तन के 21 वर्षीय बेटे नीरज को सोमवार की रात पकड़ कर थाने लाई थी।