फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: विदेशी छात्रों को मिलेगा सीधा दाखिला, पांच फीसदी सीटें आरक्षित, हॉस्टल सुविधा भी फ्री

Tue, 14 May 2019 10:29 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विदेशी छात्रों को सीधे प्रवेश मिल सकेगा। इन छात्रों को आवेदन पत्र के साथ एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) से समकक्षता का प्रमाणपत्र लगाना होगा।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब विवि प्रशासन ने विदेशी छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। विदेश में रहने वाले छात्र 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि भारतीय छात्रों के लिए 15 मई आवेदन की अंतिम तिथि है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कैंपस में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में विदेशी छात्रों के लिए पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर सामान्य छात्रों का दाखिला तभी लिया जाएगा, जब विदेशी छात्रों से ये नहीं भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विदेशी छात्रों से कैंपस का माहौल अच्छा होगा, इस बात को ध्यान में रखते हुए उनकी फीस बहुत अधिक नहीं रखी गई है। जितनी फीस देश के छात्र देंगे, लगभग उतनी ही फीस विदेशी छात्रों को डॉलर में देनी होगी। विदेशी छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया छह मई से शुरू हो गई है।

हॉस्टल सुविधा होगी फ्री
विदेशी छात्रों को विश्वविद्यालय में कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी छात्रों के कैंपस में रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा बिल्कुल फ्री रखी गई है। साथ ही उन्हें शहर के मौसम से पूरी तरह अवगत कराया गया है ताकि भविष्य में उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें