उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी शाेरगुल के बीच सत्ताधारी के एक कद्दावर विधायक अाैर एक मंत्री सहित कुल चार माैजूदा विधायकाें के खिलाफ रेप अाैर गैंगरेप जैसे मामले दर्ज हुए हैं। यह पहला दफा है कि किसी चुनाव के दाैरान एक साथ चार विधायकाें के खिलाफ रेप अाैर गैंगरेप जैसे संगीन मामलाें में एफअाईअार दर्ज की गई है। इसमें सबसे गर्म मामला कैबिनेट मंत्री गयत्री प्रजापति का है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार मशक्कत कर रही है, लेकिन हालात यह है कि गायत्री उनके हाथ अाने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पढ़िए किस पर क्या लगे हैं अाराेप...
कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति समेत 5 लोगों के खिलाफ बीते 18 फरवरी 2017 को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज हुई। गायत्री समेत अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 511, 376 डी पॉक्सो एक्ट 3/4 में मामला दर्ज हुआ है। प्रजापति एसपी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं। गायत्री पहले भी विवादों में रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के विधायक अरुण कुमार
सुलतानपुर सदर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अाैर निवर्तमान विधायक अरुण वर्मा के खिलाफ भी रेप और हत्या का गंभीर अाराेप है। पिछले सप्ताह की अरूण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विधायक अरुण वर्मा पर 2013 से एक युवती लगातार रेप का आरोप लगा रही थी। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सुल्तानपुर पुलिस ने एमएलए वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और खलीलाबाद सीट से प्रत्याशी डॉ. अय्यूब खान के खिलाफ लखनऊ में दुष्कर्म, गैर इरादतन हत्या, की एफआइआर दर्ज की गई। पीड़िता के भाई का आरोप है कि डॉ. अय्यूब ने युवती को नर्सिंग कॉलेज में दाखिला दिलवा कर उसका यौन शोषण किया और बीमार होने पर इलाज के नाम पर युवती को टीबी जैसे गंभीर रोगों की दवाई दीं, जिसके चलते युवती की मौत हो गई।
बीएसपी विधायक बज्मी सिद्दकी
फैजाबाद की अयोध्या सीट से एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी और उनके साथियों पर चुनाव के दौरान गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। बज्मी बीएसपी के प्रत्याशी हैं। पीड़िता का आरोप है कि पिछले गुरुवार को बज्मी अपने सात साथियों के साथ उनके घर आए और उनके परिवार वालों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बज्मी ने अपने साथियों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया।