फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी: कानपुर को मिला देश में 11वां, प्रदेश में चौथा स्थान

Mon, 07 Mar 2022 02:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर स्मार्ट सिटी मिशन की तरफ से देशभर के स्मार्ट सिटी की मासिक रैंक जारी की जाती है। 6 मार्च को जारी रैंकिंग के अनुसार देशभर के 100 स्मार्ट शहरों में से कानपुर की रैंक 11वीं है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में वाराणसी टॉप पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी की ताजा रैंकिंग में अपने शहर (कानपुर) ने 11 अंकों की उछाल मारी है। अब यह देश में 22 वें स्थान से आगे बढ़कर 11 स्थान पर आ गया है। प्रदेश में भी दो अंकों के सुधार के साथ चौथी रैंक प्राप्त की है। जनवरी में कानपुर की रैंकिंग देश में आठवीं, प्रदेश में तीसरी थी। फरवरी में शहर की रैंकिंग लुढ़ककर देश में 22वीं, प्रदेश में छठवीं हो गई थी।
विज्ञापन


कानपुर स्मार्ट सिटी मिशन की तरफ से देशभर के स्मार्ट सिटी की मासिक रैंक जारी की जाती है। 6 मार्च को जारी रैंकिंग के अनुसार देशभर के 100 स्मार्ट शहरों में से कानपुर की रैंक 11वीं है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में वाराणसी टॉप पर है।

लखनऊ दूसरे और आगरा तीसरे स्थान पर है, जबकि कानपुर को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रभारी अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि परियोजनाओं की शुरुआत, प्रगति, पूर्ण होने, भुगतान आदि के आधार पर स्मार्ट सिटी मिशन की तरफ से मासिक रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पालिका स्टेडियम में इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, चुन्नीगंज में कंवेंशन सेंटर, नानाराव पार्क के सुंदरीकरण, स्वीमिंग पूल और ग्रीन पार्क में विजिटर गैलरी का निर्माण तेजी से हो रहा है। इनमें से इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, नानाराव पार्क और विजिटर गैलरी का कार्य अगले महीने पूरा हो जाएगा।

प्रभारी अधिकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी कार्यों के आधार पर कानपुर की रैंक सात होनी चाहिए, जबकि 11 दर्शायी जा रही है। सोमवार को अपने कार्यों के आधार पर रैंकिंग में सुधार के लिए दावा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें