फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो पक्षों में पथराव, 14 लोग घायल

विज्ञापन
घायलों को पैदल एसडीएम कोर्ट ले जाती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। रंजिश में दो गुटों के बीच पथराव हो गया। करीब आधा घंटे तक पथराव में दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का उपचार कराया। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के जहानपुर निवासी सुभाष और बक्सपुर्वा के नारेंद्र के बीच रंजिश है। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों के बीच गाली-गलौज हो गया। जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। इनमें पथराव होने लगा।14 लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से सुभाष, रामशंकर, सुशील, सुरेंद्र, डब्बू, महेश, विपिन घायल हो गए। दूसरे पक्ष से नारेंद्र पुत्र जगदीश, सर्जन, पृथ्वीराज, रामू, राज कपूर, जसवंत और श्रीलाल निवासी बक्सपुर्वा घायल हुए। उप निरीक्षक आनंद कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को जेल भेज दिया गया।
रस्सी से बांधकर एसडीएम कोर्ट तक पैदल ले गई पुलिस
घायल आरोपियों के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया। 14 घायलों के हाथों को एक दूसरे के साथ रस्सी से बांधकर पुलिस कोतवाली से एसडीएम कोर्ट तहसील परिसर तक ले गई। गंभीर रूप से घायल कुछ आरोपी ठीक से चल नहीं पा रहे थे। पुलिस इन्हें तीन किलोमीटर तक पैदल ले गई। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें