फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : यूपी टीम की अग्निपरीक्षा आज से, रिंकू की जगह ले सकते कुनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश की टीम शनिवार से ग्रीनपार्क में ओडिशा के खिलाफ होने जा रहे दूसरे रणजी मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी। आंध्र प्रदेश के साथ हुए पहले मुकाबले में अपनी शतकीय पारी से मैच ड्रा कराकर यूपी को तीन अंक दिलाने वाले रिंकू सिंह के स्थान पर इस बार टीम में तेज गेंदबाज कुनाल त्यागी को स्थान दिया जा सकता है। कुनाल ने इससे पहले केपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


उधर वडोदरा के हाथों करारी हार झेल चुकी ओडिशा की टीम इस मुकाबले में जीत का प्रयास करेगी। मैच के लिए ग्रीनपार्क की सात नंबर पिच तैयार की गई है जहां शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है जबकि बीच में स्पिन गेंदबाज अपना जलवा दिखाएंगे।

पहले मैच में मेजबान टीम फील्डिंग में फिसड्डी साबित हुई थी वहीं गेंदबाजों की लाइन-लेंथ भी लगातार भटकती रही थी। कोच अरविंद कपूर और कप्तान करन शर्मा की जोड़ी अपनी योजनाओं को मैदान पर उतारने में सफल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


वहीं दो दिन तक ओडिशा की टीम ने कप्तान शुभ्रांशु सेनापति की अगुवाई में ग्रीनपार्क की काली मिट्टी की पिच पर जमकर अभ्यास किया है। वडोदरा के खिलाफ हुए मैच में ओडिशा टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं दिखी थी।

इसमें शुभ्रांशु और राजेश धूपर को छोड़ कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं ठहर नहीं सका था। गेंदबाजी में सुमित शर्मा और बादल ही असरदार दिखे थे। अब शनिवार से शुरू हो रहे मैच में मेजबान टीम को उसके घरेलू मैदान पर हराने के लिए ओडिशा को संयमित और धैर्यपूर्ण खेल दिखाना होगा। चार दिवसीय मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी शंकर एस और प्रणव एम जोशी निभाएंगे, जबकि एस वसंत श्रवण मैच रेफरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें