फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: आंध्र प्रदेश ने पहले दिन तीन विकेट पर बनाए 289 रन

विज्ञापन
ग्रीन पार्क मैदान में रणजी ट्रॉफी आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच मैच में आकिब खान गेंद पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के पहले दिन बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज का दबदबा रहा। टीम के केएस भरत ने 142 और रशीद के नाबाद 94 रनों ने यूपी के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। हालांकि दिन के आखिरी ओवर में यूपी के तेज गेंदबाज आकिब खान ने दो विकेट लेकर टीम को राहत दिलाई। खेल खत्म होने तक आंध्र प्रदेश ने तीन विकेट पर 289 रन बना लिए थे।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने 244 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 142 रनों की शानदार पारी खेली जबकि एसके रशीद 197 गेंदों पर 94 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 194 रनों की साझेदारी ने आंध्र प्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं पहले दिन के आखिरी ओवर में गेंदबाज आकिब खान ने पहले भरत को माधव कौशिक के हाथों कैच कराया और फिर कप्तान रिकी भुई (2) को बोल्ड कर यूपी को मैच में वापसी का मौका दिलाया। इसके पहले टीम के स्पिनर विप्रज निगम ने अभिषेक रेड्डी (36) को आउट कर पहला विकेट दिलाया था। दिन भर यूपी के गेंदबाज विकेट के लिए जूझते रहे। कप्तान करन शर्मा ने सात गेंदबाज आजमाए लेकिन आंध्र के बल्लेबाजों ने पिच का पूरा फायदा उठाया।
आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन के खेल से साफ दिखा कि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रही। अब दूसरे दिन यूपी के गेंदबाजों के सामने चुनौती होगी कि वह जल्दी-जल्दी विकेट निकालकर मैच में वापसी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें