फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कराटे शिविर में बांटे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में 1090 वुमंस पावर एंजेल टीम व रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय निशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन बुधवार को समाजसेवी आकांक्षा सिंह, विशिष्ट अतिथि सीए नीतू सिंह व उपप्राचार्य नीरू टंडन ने छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे।
विज्ञापन

साथ ही शिक्षिकाएं निधि व ज्योति को भी श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। एनएसएस इकाई ने एंटी-पॉलिथीन ड्राइव का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत रोटरी क्लब ने छात्राओं को कपड़े के थैले वितरित किए। संचालन डा. फातिमा अशाना ने किया। यहां रोटरी क्लब अध्यक्ष यतींद्र शुक्ला, डॉ. अंशु सिंह सेंगर, डॉ. शशि रानी पाल, प्रज्ञा श्रीवास्तव, डॉ. नीलम पाल आदि सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें