राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ऊंचे पदों पर विराजमान होने के बावजूद सामाज में सरल और अपनी अलग छवी से जाने जाते रहे हैं।कोविंद को लोग इसलिए भी जानते हैं क्योंकि सहज कोविंद, जहां बुलाया वे वहां दौड़े चले गए।
बता दें आगामी 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) ने अपना उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को बनाया है। वे रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंच सकते हैं।
इस बाबत विधानसभा द्वारा जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। इसके लिये विधानसभा तथा चुनाव अधिकारियों के बीच व्यापक विचार विमर्श चल रहा है और बैठकें की जा रही हैं।
चुनाव आयोग और विधानसभा अधिकारियों के बीच तैयारियों के लिये कल शाम एक बैठक हुई जिसमें व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा चुनाव की रूपरेखा बनाई गई। इस बीच भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एनडीए के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उम्मीदवार कल राजधानी लखनऊ आ रहे है और वह यहां दोनों सदनों के सदस्यों से अपने लिये समर्थन मांगेंगे।