Hardoi News: मेला संचालक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 22 जनवरी को श्री गणेश पूजन के साथ शुरू श्रीरामलीला 28 फरवरी को रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ समाप्त होगी।
हरदोई जिले में श्री रामलीला मैदान में श्री गणेश पूजन के साथ श्री रामलीला का शुभारंभ हो जाएगा। श्रीराम बरात पांच फरवरी को निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गईं हैं। मुख्य आयोजक व मेला संचालक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 22 जनवरी को श्री गणेश पूजन के साथ शुरू श्रीरामलीला 28 फरवरी को रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ समाप्त होगी।
विज्ञापन
चार फरवरी को धनुष भंग लीला का मंचन व 22 फरवरी को लंका दहन का मंचन किया जाएगा। 3 मार्च को कवि सम्मेलन, 4 व 5 मार्च को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव, स्मृति गीत गायन, 7 को मुशायरा, 8 मार्च को श्री सुंदरकांड पाठ, 9्र,10 और 11 मार्च को विराट दंगल,10 मार्च को मां भगवती जागरण और 11 मार्च को कन्याभोज का आयोजन किया जाएगा।