फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल के जन्मदिन पर खत्म होती दिख रहीं यादव परिवार के बीच आई दूरियां

Fri, 29 Jun 2018 11:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इटावा में रामगोपाल यादव का जन्मदिन मनाया गया
विज्ञापन
सूबे के सबसे बड़े सियासी परिवार में आई दूरियां अब खत्म होती दिख रही हैं। शुक्रवार को इटावा के अमर आशियाना होटल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव का 72वाँ जन्मदिन मनाया गया। इस, मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने साथ मिलकर केक काटकर रामगोपाल का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी शिवपाल यादव गुट और रामगोपाल यादव का गुट एक साथ दिखाई दिया। रामगोपाल के जन्मदिन पर पार्टी का मनमुटाव खत्म होते दिखाई दिया। शिवपाल ने अपने हाथ से रामगोपाल को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम प्रोफेसर रामगोपाल यादव को 72 वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। परिवार में अब तो कोई विवाद नहीं है। प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ एक मंच पर आकर जनविरोधी सरकार को उखाड़ना होगा। इसलिए मनमुटाव भुलाकर सभी का साथ बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें