फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामभद्राचार्य बोले: लोकसभा में ज्यादा सीट मिलने से अखिलेश में घमंड आ गया, वह पगला और बौखला गए हैं

Sat, 14 Sep 2024 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: जगदगुरु रामभद्राचार्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में ज्यादा सीट मिलने से अखिलेश में घमंड आ गया। 
विज्ञापन
जगदगुरु रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं के बयान पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने सपा प्रमुख को घमंडी बताते हुए कहा कि वह पगला और बौखला गए हैं। शनिवार को तुलसी पीठ प्रमोदवन स्थित आवास पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा प्रमुख का मठाधीश व माफिया के बीच में ज्यादा फर्क नहीं वाला बयान गलत है।
विज्ञापन


विज्ञापन

कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में कुछ ज्यादा सीटें मिलने पर अखिलेश को घमंड हो गया है। उन्हें माफ नहीं करेंगे। इन दिनों वह पगला व बौखला गए हैं। इसी वजह से कभी राहुल तो कभी अखिलेश उटपटांग बयानबाजी कर रहे हैं। गोरखपुर वाले बाबा खुद ही समर्थ हैं। इसका उपचुनाव में ही जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें