आईआरसीटीसी की रामायण यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 24 अगस्त से शुरू होगी। 2600 रुपये हर महीने की किस्त देकर पैकेज को लिया जा सकता है। ट्रेन द्वारा अयोध्या, नेपाल के जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्रचलम के दर्शन कराए जाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईआरसीटीसी ने रामायण यात्रा ट्रेन टूर पैकेज जारी किया है। यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 24 अगस्त से शुरू होगी। 19 रातों और 20 दिनों के इस टूर पैकेज का प्रति व्यक्ति किराया 84 हजार रुपये है। दो लोगों के एक साथ होटल में ठहरने पर 73,500 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा।
विज्ञापन
बच्चे का 67,200 रुपये किराया है। तीन किस्तों से लेकर तीन साल तक की किस्तों में किराया अदा किया जा सकता है। 2600 रुपये हर महीने की किस्त देकर पैकेज को लिया जा सकता है। इस ट्रेन में सभी कोच एसी थर्ड श्रेणी के हैं।
कानपुर सेंट्रल पर आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 14 कोच की इस ट्रेन में 19 रातों में 10 रातें ट्रेन में सफर करनी होंगी। इसलिए हर कोच में नहाने के लिए बाथरूम की भी व्यवस्था होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी। इसके पहले रामायण यात्रा कानपुर नहीं आई थी।
विज्ञापन
ट्रेन द्वारा अयोध्या, नेपाल के जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्रचलम के दर्शन कराए जाएंगे। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन और वेबसाइट irctctourism.com पर कराई जा सकती है। किस्तों में भुगतान की सुविधा उसे मिलेगी, जिसका बैंक खाता होगा।