फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय फरहदपुर के दो शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय फरहदपुर के शिक्षकों के बीच विवाद नहीं सुलझा है। बीएसए ने दोनों शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। बीएसए ने कहा है कि जब तक विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक वेतन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फरहदपुर में चार्ज के लेने और देने को लेकर विद्यालय के शिक्षक प्रताप सिंह कुशवाहा व संगीता देवी के बीच आठ महीने से अधिक समय से विवाद चल रहा है। शिक्षकों की आपसी अनबन के चलते विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी नहीं बन पा रहा था।
इस बात की जानकारी होने पर बीएसए रिद्धी पांडेय गुरुवार को विद्यालय गईं थीं। उन्होंने जांच करने के बाद ग्राम प्रधान को एमडीएम बनवाने के आदेश दिए थे। शुक्रवार से विद्यालय के बच्चों को मध्याह्न का भोजन मिलना शुरू हुआ है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि शिक्षक प्रताप सिंह कुशवाहा और संगीता देवी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है। शिक्षकों से कहा गया है कि विद्यालय की व्यवस्था न सुधरने तक वेतन नहीं जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें