फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां इंसानों की तरह हुआ मोहल्ले के कुत्ते का अंतिम संस्कार, जानिए आखिर क्या थी वजह

Mon, 10 Sep 2018 04:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुत्ते का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में इंसानित को एक नया रूप देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने हिंदु रीति रिवाजों से कुत्ते का अंतिम संस्कार किया है।  
विज्ञापन

 

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के मुरीदपुर गांव में एक कुत्ता (शेरू) तीन दिन पहले बाइक से टक्कर लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुत्ते के घायल हो जाने की सूचना मिलते ही गांव वाले उसे स्थानीय जानवरों के अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। 
 

 

विज्ञापन

कुत्ते का अंतिम संस्कार
इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदु रीति रिवाजों से कुत्ते का अंतिम संस्कार किया। स्थानीय लोग मिलकर कुत्ते की देख-रेख करते थे। पालतू कु्त्ते की मौत के बाद से ही पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया है। इस कुत्ते को लेकर लोगों में इतना ज्यादा प्रेम भाव इस वजह से था कि यह कुत्ता हर रोज किसी न किसी के घर का खाना खाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें