फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल बोले, ’अखिलेश का कोई मुकाबला नहीं, 2017 में फिर बनेंगे सीएम’

Sat, 29 Oct 2016 10:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सैफई में अपने आवास पर आए लोगों से मिलते राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा से निष्कासित होने के बाद राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव सैफई पहुंचे। शनिवार को उनके सैफई में होने की जानकारी मिलते ही इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा और औरैया से सैकड़ों समर्थक उनके आवास पहुंच गए। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई दी। कहा कि विकास के दम पर अखिलेश 2017 में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन

सांसद रामगोपाल यादव को कुछ लोगों ने प्रार्थना पत्र भी दिए। इस पर सांसद ने कहा कि आज सब त्यौहार मनाओ और हमें भी मनाने दो। उन्होंने कई जिलों के अधिकारियों को पीड़ितों की मदद के लिए फोन भी किए। सपा में चल रही खींचतान पर कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। उनके कार्य ऐतिहासिक हैं। अखिलेश 2017 में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, विधायक राजू यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, अनुजेश प्रताप यादव,  एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविंद्र श्रीवास्तव गुड्डू, चंदगीराम यादव, फुरकान अहमद, ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव, चेयरमैन करहल संजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें