फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में ड्रग्स की सप्लाई करने वालों पर हो कार्रवाई: राजू श्रीवास्तव

Wed, 16 Sep 2020 12:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर मचे बवाल पर लोकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा शुरू हो गया है। इस बीच उप्र फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन का पक्ष लेते हुए कहा कि बॉलीवुड में ड्रग्स की सप्लाई करने वालों और नशा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रवि किशन ने सदन में सही मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा था कि सरकार को बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर एक्शन लेना चाहिए। राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने रवि किशन की बात पर पलटवार किया था।

इस पर राजू श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन लगता है कि रवि किशन की बात समझ नहीं र्पाइं। कोई भी परिवार नहीं चाहेगा कि उसके बच्चे ड्रग्स की लत में पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें