फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava: देशभर में जारी है राजू भाई के लिए दुआओं का दौर, हालत में सुधार, पर अभी आईसीयू में ही रहेंगे

Tue, 06 Sep 2022 07:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू की हालत में काफी सुधार है। हालांकि वे अभी आईसीयू में हैं। गले से नली डालकर ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आए भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना से राजू श्रीवास्तव का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन


हालांकि वे अभी आईसीयू में हैं। गले से नली डालकर ऑक्सीजन दी जा रही है। होश आने पर वे इशारे में बातचीत भी कर रहे हैं। डॉक्टर बीच-बीच में वेंटिलेटर से भी उन्हें हटाते हैं। विनय कटियार ने कहा कि राजू देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों को हंसाने का काम करते हैं। उनके लिए सभी लोग दुआ कर रहे हैं। ऐसे महापुरुष को कुछ नहीं हो सकता है। वे जल्द स्वस्थ होकर हम सबके बीच आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें