फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पांच माह की गर्भवती थी महिला, मचा कोहराम

Tue, 06 Sep 2022 07:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर सोमवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी राहुल यादव (32) और पिंकी (28) की मौत हो गई। पिंकी पांच माह की गर्भवती थी। हादसे की जानकारी होते ही दंपती के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के वक्त राहुल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन


राहुल कैलाश नगर स्थित आटा चक्की में नौकरी करता था। राहुल का दो वर्ष पूर्व पिंकी से विवाह हुआ था। राहुल सोमवार को पिंकी को महाराजपुर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन कराने ले गया था। दर्शन करके लौट रहे थे तभी हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राहुल को सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को देख छोटा भाई रवि व मां बेसुध हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। महाराजपुर इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि ट्रक की शिनाख्त करने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें