फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के रजनीश शुक्ला ने किया यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में टॉप

Sun, 29 Apr 2018 02:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
डेमो
यूपी के फतेहपुर जिले के रजनीश शुक्ला ने इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। रजनीश सर्वोदय इंटर कॉलेज फतेहपुर के छात्र थे। रजनीश ने 466 अंक प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन कर दिया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के परिणाम रविवार दोपहर जारी कर दिए गए हैं। हाईस्कूल में 75.43 फीसदी छात्र-छााएं पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 72.43 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए।

यूपी बोर्ड का टोटल रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा जिसमें छात्र प्रतिशत 72.27 और छात्राओं का प्रतिशत  78.81 रहा। लड़कियों में टॉपर अजलि वर्मा रहीं।

 
विज्ञापन

2 of 3
डेमो
हरदोई में श्रद्धा ने इंटर में किया टॉप हरदोई
वेणी माधव इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट छात्रा श्रद्धा सिंह गौर ने जिले में टॉप किया। यूपी में 90.80 प्रतिशत अंक पाकर श्रद्धा ने दसवां स्थान
प्राप्त कर  जिले का मान बढ़ाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डेमो
इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और upresults.nic.in अन्य रिजल्ट की वेबसाइट और एसएमएस आदि के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर अनन्या राय हैं, जिन्होंने 92.20 अंक हासिल किए हैं।

इस बार पिछले साल के नतीजों की तुलना में 40 दिन पर पहले रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं।  इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 66 लाख 37 हजार 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर की गई सख्ती और परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद 11 लाख 32 हजार से ज्यादा हाई स्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा 8549 केद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें 10वीं कक्षा में 36,55,691 छात्र और 12वीं में 29,81,327 छात्र शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें