फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः बाजार से लौट रही किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Sun, 29 Apr 2018 09:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
उन्नावः किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विधायक की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए माखी थाना क्षेत्र में एक और मामला सामने आया है। एक गांव में बाजार से लौट रही किशोरी को अगवा कर दो युवक खाली प्लाट पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।


 

 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शुक्रवार को गांव के बाजार में खरीदारी करने गई थी। बाजार से लौटते समय गांव के आनंद द्विवेदी व माखी के तिलक सिंह ने उसे दबोच लिया। ये लोग उसे खाली प्लाट में ले गए। यहां मुंह दबाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।


 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची और वाकया बताया। इसके बाद रात में ही थाने पहुंचे पिता ने पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया।


 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
माखी थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। अस्पताल में मेडिकल परीक्षण व एक्सरे जांच के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें