संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संजय सिंह का तबादला फैजाबाद कर दिया गया है। उनकी जगह पर मेरठ के आरटीओ राजेश सिंह को भेजा गया है। इसके अलावा यहां पर 22 साल बाद एआरटीओ तकनीकी का पद बहाल हुआ है।
विज्ञापन
इस पद पर आरटीओ नेहा द्विवेदी को तैनात किया गया है। 1999 में इस पद को खत्म कर दिया गया था। तब से आरआई ही यह काम संभाल रहे थे। फिटनेस से लेकर आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और तकनीक से जुड़े हर मामले का निस्तारण अब एआरटीओ नेहा द्विवेदी ही करेंगी।
पनकी में बने प्रदेश के पहले आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और किसान नगर में बन रहे आधुनिक फिटनेस सेंटर के चलते तकनीकी पद को बहाल करना जरूरी समझा गया। आरटीओ ऑफिस में यात्री व माल कर अधिकारी मानवेंद्र सिंह को मऊ से कानपुर भेजा गया है।