भरथना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास शुक्रवार की शाम करीब पौने आठ बजे दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर मवेसी की कटकर मौत हो गई। मवेसी टकराने पर लोको पायलट ट्रेन को रोका गया। इंजन की जांच पड़ताल कर करीब सात मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। संवाद
दरभंगा एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत
भरथना। दरभंगा एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। भरथना-इकदिल रेलवे स्टेशन के मध्य शुक्रवार की दोपहर के दौरान कानपुर से दिल्ली की जा रही दरभंगा एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान अज्ञात यात्री की गिरने की मौत हो गई। बताया जा रहा है चलती ट्रेन के गेट पर मौजूद यात्री की गिरने से मौत हो गई। सूचना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त में जुटी है। संवाद