फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा पटरी कटी, सौ बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अमरौधा के नबीपुर में सिकंदरा रजबहा की पटरी कटने से 40 किसानों की मक्का व बाजरा की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई अफसरों ने अनाधिकृत तौर पर कुलाबा बनाने से पटरी कटने की बात बताई है। रजबहा पटरी को दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरा रजबहा की पटरी कमलपुर के मजरा नबीपुर के पास गुरुवार रात में दो स्थानों पर कट गई। इससे हरिनारायण, रामसेवक, धीरेंद्र, राज नारायण, प्रयाग नारायण, शिवपाल, लालाराम, देवेंद्र, भान सिंह, जीत सिंह, लल्ला सिंह, विजय, राम सिंह, भगवान सिंह, महताब, नरेश, बलवीर व रघुवीर समेत चालीस किसानों की मक्का व बाजरा की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई।
सुबह किसानों को जानकारी हुई तो उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को सूचना दी। किसानों ने जलभराव से बाजरा व मक्का की फसल बर्बाद होने की आशंका जताई है। इधर सिंचाई विभाग के जेई मजदूर लेकर पहुंचे। बालू भरी बोरियां रखकर मजदूरों व किसानों की मदद से पटरी ठीक कराई गईं। जेई महिपाल सिंह ने बताया कि दो स्थानों पर रजबहा की पटरी कट गई थी।
विज्ञापन

अनाधिकृत कुलाबा बनाने से रजबहा पटरी कमजोर होने की वजह से कटी है। पाइप हटवाकर दोनों कुलाबों को बंद करा दिया गया है। किसानों को विभाग के कुलाबा से ही सिंचाई करने को कहा गया है। अनाधिकृत कुलाबा बनाने वाले किसानों को चेतावनी दी गई है। दोबारा अनाधिकृत कुलाबा मिले तो संबंधित किसानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें