फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली नेता राजा भैया ने ‘पेप्सी’ पर दिया बड़ा बयान

Wed, 12 Apr 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजा भैया
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कोल्ड ड्रिंक बेचने वाली कंपनी पेप्सी पर बड़ा बयान दिया है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला आवास विकास में ऐतिहासिक चाणक्य नाटक प्रस्तुत किया गया था। 
विज्ञापन


कलाकार मनोज जोशी व उनकी टीम ने नाटक का मंचन किया। इस दौरान कहा गया कि कुष्ठ रोग असाध्य नहीं है। छुआछूत से कुष्ठ रोग नहीं लगता है। लोगों को इन रोगियों को परहेज नहीं करना चाहिए। बल्कि इनकी सेवा कर रोग से निजात दिलाने में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए हर भारतीय को आगे आना होगा। यह विडंबना है कि पेप्सी दूसरे देश में जाती है तो उस देश की भाषा में उसका नाम लिखा जाता है, लेकिन भारत में पेप्सी अंग्रेजी में लिखा जाता है।  
विज्ञापन


इस दौरान ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा, विधायक नागेंद्र सिंह, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार, वीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुबोध वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस का भारी पहरा रहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें