उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में डेरापुर, राजपुर, सिकंदरा में राज बब्बर अपने चिरपरिचित अंदाज में देखे। एक के बाद एक उन्होने बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उनके निशाने पर मोदी सरकार, योगी सरकार ही रही। राज ने अपना बब्बर रूप दिखाते हुए एक बार फिर से अमित शाह के बेटे की संपत्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए वार किया।
ध्यान हटाने के लिए चीन और पाकिस्तान की बातें करते हैं
राज बब्बर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा नोटबंदी से होने वाले जनहित को देश की जनता जानना चाहती है। सत्तारूढ़ दल के नेता नोटबंदी के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए चीन और पाकिस्तान की बातें करने लगते हैं। बुधवार को कस्बे के बैलाही मैदान कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के दाैरान राज बब्बर ने बीजेपी की जमकर बखिया उधेड़ी।
बैंक के चक्कर काटे पर इस सब का फायदा क्या हुअा
राज बब्बर
माेदी सरकार ने नाेटबंदी की। लाेगाें ने सैकड़ाें दिनाें तक बैंक के चक्कर काटे पर इस सब का फायदा क्या हुअा। ये जनता जनना चाहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने डेरापुर, राजपुर, सिकंदरा में सभा को संबोधित करते हुये कहा कि अब ताे जनता काे इसके फायदाें के बारे में बता ही देना चाहिये।
अमित शाह के बेटे की अकूत संपत्ति कहां से आई
राज बब्बर
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश के करीब 30 हजार युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री से पूछा जाए कि केंद्र सरकार ने साढ़े तीन साल में विकास के नाम पर क्या किया। जीएसटी लागू होने से बढ़ी महंगाई के चलते आम आदमी की कमर टूट रही है। आम आदमी की संपत्ति की जांच कराने वाली बीजेपी सरकार बताए कि अमित शाह के बेटे की अकूत संपत्ति कहां से आई।
गुजरात में चारों खाने चित हो चुकी है- संजय सिंह
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में विकास का दम भरने वाली बीजेपी वहां के चुनाव में चारों खाने चित हो चुकी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीतम सचान ने कहा कि सिकंदरा सीट का उपचुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सिकंदरा, डेरापुर की जनसभा को संबोधित किया।