फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में बारिश का कहर: पल भर में भरभराकर गिरा मकान…लाइव वीडियो, चार अन्य मकान भी ढहे, मचा हाहाकार

Fri, 08 Aug 2025 10:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: जिले के खरेला और आसपास के गांवों में लगातार बारिश से पांच कच्चे मकान ढह गए, जिसमें पूर्व प्रधान का मकान भी शामिल है। इस घटना में हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
पलभर में भरभराकर गिरा मकान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में लगातार हो रही बारिश से कस्बा खरेला व आसपास के गांवों में पांच कच्चे मकान गिर गए। ब्लॉक चरखारी के बसौठ गांव में पूर्व प्रधान रामदास गुप्ता का वर्षों पुराना मकान भरभराकर गिर गया। लोगों ने मकान गिरने का लाइव वीडियो भी बनाया। पल भर में मकान धराशाई हो गया। इस मकान के नीचे से आबादी के लिए जाने  का रास्ता था।

विज्ञापन

हालांकि, जिस समय मकान गिरा उस समय रास्ते से कोई नहीं गुजर रहा था। बसौठ प्रधान ज्ञानचंद्र कुशवाहा ने बताया कि गिरे मकान के मलबे को हटवाकर रास्ता खुलवा दिया गया है। इसी तरह कस्बा खरेला निवासी बाबादीन प्रजापति, पन्नालाल, संतोष बाल्मीकि व सीताराम के मकान बारिश में गिर गए। इससे हजारों की गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें