फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश ने उमस से दी राहत जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-13- गल्ला मंडी में सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन

- 63 मिमी बरसा पानी, शहर के कई इलाकों में घुटनों तक जलभराव
- सोमवार दिन भर छाए रहे बादलों ने भी दी उमस भरी गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में लगातार उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार की शाम से हुई बारिश ने काफी राहत दी। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया।
बारिश का यह दौर रुक-रुक कर देर रात तक जारी रहा, इससे तापमान में गिरावट आई। सोमवार को भी दिन भर बादल छाए रहे, इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। कई दिनों बाद अच्छी बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हुई थी, ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो रहे थे। बीच में छिटपुट बूंदें पड़ी, लेनिक इससे राहत मिलना तो दूर नमी बढ़ने से उमस और अधिक बढ़ गई। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हो रहे थे। हालांकि रविवार शाम से मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया। साढ़े चार बजे के करीब तेज हवाओं को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर रुक-रुक कर कई घंटों तक चलता रहा। इससे शहर के मुन्नेमियां चौराहा, नघेटा रोड, आवास विकास, राम दत्त चौराहा, बड़ा चौराहा, आजाद नगर, वैटगंज, बोर्डिंग हाउस समेत लगभग सभी जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। सोमवार को मौसम वेधशाला में सुबह तक 63 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 92 और शाम को 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें