फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और हवाओं ने सर्दी को पुकारा

Thu, 29 Oct 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और तेज हवाओं के चलते सर्दी ने दस्तक दे दी है। बुधवार शाम पांच बजे तक 7.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम पारा लुढ़ककर 21.6 डिग्री सेल्सियस आ गया है, जो सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
विज्ञापन


इस कारण दिन में भी गुलाबी सर्दी महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बारिश अभी जारी रहेगी। 15 नवंबर तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद जताई है।

बुधवार को मौसम का मिजाज सर्द रहा। दिनभर बारिश होती रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पास उपलब्ध रिकार्ड के मुताबिक 1971 के बाद से 28 अक्तूबर को अधिकतम पारा पहली बार इतना नीचे (21.6) आया है। कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे का कहना है कि 29 और 30 अक्तूबर को भी बारिश की संभावना है। सर्दी और बढ़ेगी। पश्चिमी और पूर्वी हवाओं की गति 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि इस बार सर्दी ने समय से दस्तक दी है। इसका लाभ फसलों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें