फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

Thu, 29 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर के सजेती में बुधवार की सुबह बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। जबकि, अन्य घटनाओं में दो लोग घायल भी हुए। वहीं एक मवेशी की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


पहली घटना थाना सजेती के डोहरू गांव में हुई। सर्वेश कुमार विश्वकर्मा (40) पुत्र बदलू विश्वकर्मा बुधवार की सुबह खलिहान में जमा तिल की फसल देखने गया था। वहीं पर गांव का ही भोला सिंह पुत्र रणधीर सिंह भी था।

अचानक तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसमें सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, भोला झुलस गया। दोनों को सीएचसी (घाटमपुर) पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई ने बताया कि सर्वेश के परिजनों को किसान बीमा दुर्घटना कोष से राहत राशि दिलाई जाएगी। भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के अमौर गांव में बुधवार की सुबह बिजली गिरने से रवींद्र कठेरिया (16) पुत्र रामप्रकाश कठेरिया झुलस गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य घटना में महनीपुर (साढ़) निवासी दीपनरायन यादव की एक भैंस की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें