कानपुर। रेलवे ट्रैक किनारे लगे बड़े पेड़ और होर्डिंग हटाई जाएंगी। फर्रुखाबाद रूट पर इसके लिए एनओसी भी मिल गया है। जल्द ही अन्य रूटों पर भी यह कार्य शुरू कराया जाएगा।
शनिवार भोर में आईआईटी क्रॉसिंग के पास एक बड़ा पीपल का पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिरने से करीब साढ़े पांच घंटे तक मंधना-अनवरगंज रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा था। करीब आधा दर्जन ट्रेनें फंसीं रही थी। इसी तरह पूर्व में कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इसे देखते हुए ही रेलवे ने इन पेड़ों और होर्डिंग को हटवाने का निर्णय लिया है। मंधना से लेकर अनवरगंज, फर्रुखाबाद सहित अन्य रूटों पर पेड़ हटाने की कवायद शुरू की गई है। इज्जतनगर मंडल के सीनयर डीसीएम संजीव कुमार ने बताया कि पेड़ों व होर्डिंग को हटवाने के लिए कार्य शुरू कराया जा रहा है।