फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे के अधिकारियों की कहानी में झोल

Thu, 24 Aug 2017 12:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
औरैया रेल हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे के अधिकारियों की अलग-अलग कहानी बड़े झोल की तस्वीर पेश कर रही है। दरअसल, इस हादसे को लेकर ट्रेन के ड्राइवर से लेकर डीआरएम तक अपने बयानों से पलटते नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन

डंपर से टकराई कैफियात एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
कैफियात एक्सप्रेस के चालक, सहचालक एवं डीआरएम घटना के समय ही मिट्टी से भरे डंपर के सामने आने की बात कह रहे हैं। लेकिन हालात कुछ और ही बया कर रहे हैं। घटनास्थल की स्थिति से साफ है कि डंपर पहले से ट्रैक पर पलट गया था, तभी तो दुर्घटना के बाद डंपर के चालक बच गया। 
  जानकारी के अनुसार दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस घटनास्थल से लगभग 8 किलोमीटर पहले पाता रेलवे स्टेशन से 2 बजकर 39 मिनट पर गुजरी थी। इसके पहले 2 बजकर 16 मिनट पर संगम एक्सप्रेस गुजरी थी। इस बीच कोई ट्रेन दिल्ली-हावड़ा अप ट्रैक से नहीं गुजरी।

घटनास्थल बया कर रहा कि पहले से ट्रैक पर पलटा था डंपर

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसर
रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े लोग बताते हैं कि इसी आधा घंटे के दरम्यान मिट्टी लेकर जा रहा डंपर अप ट्रैक पर पलट गया। बताते हैं कि डंपर के चालक ने केबिन से बाहर निकलकर साथियों को घटना की जानकारी दी। बताते तो यहां तक हैं कि ड्राइवर ने घटना की सूचना देने के लिए यूपी 100 को भी फोन मिलाया। परंतु यूपी 100 का फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने मौके से भागने में ही भलाई समझी।  

अधिकारी कह रहे कि ट्रेन और डंपर की आमने-सामने हुई भिड़ंत

डंपर से टकराई कैफियात एक्सप्रेस
लेकिन रेलवे के आला अधिकारी डीआरएम एसके पंकज, कैफियात एक्सप्रेस के ड्राइवर एसके चौहान, सह चालक सिराज मीना की कहानी कुछ और बया करती है। डीआरएम एसके पंकज एवं सहचालक सिराज मीना ने बताया कि ट्रेन लगभग 107 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजर रही थी। ट्रैक पर सामने से मिट्टी से भरा डंपर आ गया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन इंजन टकरा गया। इसके बाद ट्रेन डिरेल हो गई। चलो रेल के आला अधिकारियों की बात पर विश्वास भी कर लिया जाए तो इतना तो साफ है कि जब तेज गति से जा रही कैफियत से डंपर की टक्कर होगी तो केबिन में बैठा ड्राइवर भी घायल हुआ होगा।   
विज्ञापन

डंपर पलटने के बाद चालक गया था गांव

डंपर से टकराई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
रेलवे फ्रेट कॉरिडोर में मिट्टी डालने में लगा डंपर जब आगे जाते समय ऊंचाई से फिसलकर ट्रैक पर पलट गया तो चालक कूदकर सामने गांव खजुरिया का पुर्वा पहुंचा। यहां पर खेतों के पास सो रहे कुछ ग्रामीणों से चालक ने यह घटना बताई। जब वह चार्ट जलाकर उठे तो ट्रेन आती दिखाई दी। ग्रामीण बताते हैं कि बस इस पर चालक भाग खड़ा हुआ। इसके बाद तुरंत ही यह हादसा हो गया। हादसा होने से डरे सहमें ग्रामीण गांव में अपने घरों की तरफ भागे और हादसे के काफी देर बाद बाहर निकले। जब पुलिस पहुंची तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें