फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी से हुआ विवाद तो बेटी को गोद में लेकर महिला ने लगाई आग, उपचार के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

Thu, 27 Jun 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कन्नौज के रौरी गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने एक साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। महिला को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


रौरी गांव निवासी अनुज सक्सेना की पत्नी लक्ष्मी सक्सेना (25) का किसी बात को लेकर जेठानी से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर देर शाम लक्ष्मी ने अपनी एक साल की पुत्री आरुषि को गोद में लेकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग लगते ही मां-बेटी की चीखपुकार सुनकर परिजनों के अलावा आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सौ शय्या अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में महिला को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। इस मामले में महिला के पति अनुज का कहना है कि पत्नी का भाभी के साथ आए दिन विवाद होता रहता है।

इसी बात को लेकर यह हादसा हुआ। उधर, आग से बुरी तरह झुलसी लक्ष्मी का आरोप है कि जेठानी ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। सूचना पर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार व सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें