उन्नाव कानपुर रेल मार्ग पर सहजनी क्रॉसिंग के पास रेल पटरी चटकने की सूचना से हड़कंप मच गया। पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैक मैन ने अधिकारियों को पटरी चटकने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही लखनऊ से कानपुर जा रही कुछ ट्रेनों को रोक कर ट्रैक के मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। ट्रैक पटरी को जॉइंट पैक लगाकर जोड़ा गया है। फिलहाल 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है।