हरदोई जिले के माधौगंज में रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी रूम में बुधवार रात स्टेशन मास्टर बेहोश पड़े मिले। कर्मचारी उन्हें सीएचसी लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी दीपक सरोज (32) स्टेशन मास्टर थे। वह माधौगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। बुधवार रात वह ड्यूटी रूम में बेहोश मिले। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथियों ने घटना की सूचना अधिकारियों व मृतक स्टेशन मास्टर के परिजनों को दी। गुरुवार सुबह परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी अनुष्का है। उनकी शादी छह माह पूर्व हुुई थी। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।