फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरात में पिटे दूल्हे ने दुल्हन से लिया बदला, ससुराल में पहले ही दिन किया ये हाल

Mon, 30 May 2022 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दूल्हे ने विदाई के बाद ससुराल में पहले ही दिन दुल्हन को जमकर पीटा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बरात में पिटाई होने से नाराज दूल्हे ने विदा होकर ससुराल आई दुल्हन की जमकर पिटाई कर दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सांडी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी रामभजन ने अपनी बेटी अनीता की शादी 26 मई को पिहानी के मंसूरनगर निवासी राजवीर के साथ की थी।
विज्ञापन


बरात वाले दिन बरातियों के शराब के नशे में होने पर ग्रामीणों से विवाद हो गया था। जिसमें ग्रामीणों ने बरातियों के साथ दूल्हे की पिटाई कर दी थी। इसमें दूल्हे को काफी चोट आई थी। किसी तरह समझौता होने पर शादी की रस्में हुईं थी। 27 मई को विदा होकर ससुराल पहुंची बेटी की पति ने जमकर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने उसे एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। किसी तरह सूचना मिलने पर वह लोग पहुंचे और बेटी को लेकर जिला अस्पताल आए। पीड़िता के पिता रामभजन के मुताबिक बरात मेें पिटाई होने का बदला दामाद ने बेटी की पिटाई करके लिया है। पिहानी कोतवाल दिलेश सिंह ने बताय कि तहरीर मिलने पर डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें