फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक ट्रेन से आ रही महिला ने कानपुर सेंट्रल पर दिया था बच्ची को जन्म, रेल मंत्री ने किया ट्वीट

Mon, 18 May 2020 07:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रेल पर रविवार को एक बच्ची ने जन्म लिया था - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल ट्वीट कर कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर एक बच्ची के जन्म लेने की जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है 'रेलवे की सहायता से नन्हीं सी जान आई दुनिया में: अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए रेलवे ने आज तक अनेकों उदाहरण पेश किये हैं। कानपुर स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जा रही महिला ने एक शिशु को जन्म दिया, जिन्हें रेलवे द्वारा समय पर सभी प्रकार की सहायता पहुंचाई गयी।'
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को अहमदाबाद में काम करने वाले एक श्रमिक परिवार को मां-बाप बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। अहमदाबाद से गोंडा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के कोच में बैठी महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन से उतरवा लिया था।

रेलवे चिकित्सक तो नहीं पहुंचे, उसके पहले डफरिन अस्पताल की डॉ. कविता यादव पहुंचीं और प्लेटफार्म पर ही डिलीवरी कराई थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मोतीलाल अपनी पत्नी फूलकुमारी के साथ बलरामपुर जा रहा था। उसकी गर्भवती पत्नी के तेज प्रसव पीड़ा की जानकारी मिलने पर अन्य श्रमिकों ने शेार मचाया। चेनपुलिंग भी की।
विज्ञापन


इस पर सीआईटी बलीराम और सीएमआई विजय शर्मा ने रेलवे और डफरिन में सूचना दी और स्ट्रेचर की व्यवस्था कराई थी। हालांकि रेलवे डॉक्टरों से पहले डफरिन की कविता यादव आ गईं और उन्होंने प्लेटफार्म पर डिलीवरी कराई थी। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। स्टेशन की व्यवस्थाओं में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह व उनकी टीम का भी सहयोग रहा था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें