रेलवे ट्रेनी इंजीनियर की मंगलवार सुबह रूरा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गर्ई। ट्रेन धीमी होने पर इंजीनियर उतरने का प्रयास कर रहा था। इससे उसकी मौत हो गई।
रूरा में सियालदह एक्सप्रेस हादसे के बाद अप ट्रैक पर लगातार मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते गाड़ियां काशन लगाकर निकाली जा रही है। मंगलवार की भोर किसी ट्रेन के काशन लगे होने पर स्टेशन मास्टर आफि स के पास झांसी में रेलवे ट्रेनी इंजीनियर ने कुमार रंजन पुत्र भागवत प्रसाद निवासी धारो, नई कालोनी, कटिहार, बिहार) ने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्टेशन मास्टर अरुणेश कुमार की सूचना पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी केके त्रिपाठी ने तलाशी में युवक के पास से मिले अभिलेखों से युवक की शिनाख्त कटिहार बिहार निवासी कुमार रंजन के रूप में हुई, जो इस समय झांसी में ट्रेनी इंजीनियर एनई के पद पर में तैनात था। जीआरपी प्रभारी केके त्रिपाठी ने बताया कि आशंका है कि युवक को संभवत: कानपुर से उतरकर झांसी जाना था, लेकिन सो जाने की वजह से वह आगे निकल आया। वहीं, पटरियों की मरम्मत के चलते अप लाइन की गाड़ियां धीमी गति से निकाली जा रही थीं तथा काशन लगे होने के कारण उसने रूरा में उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उक्त घटना हो गई। वहीं मृतक इंजीनियर के परिजनों को सूचित कर दिया गया है । शव को पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।