फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संदिग्ध हालात में रेलवे कैंटीन कर्मी की मौत, झकरकटी में मिला शव…परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 11 Oct 2024 05:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस का कहना है कि युवक हादसे का शिकार हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी के कारण कोमा में जाने और मौत की बात सामने आई है। फिर भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
झकरकटी बस अड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलवे की कैंटीन के एक कर्मचारी का शव झकरकटी बस अड्डे पर पड़ा मिला। बस अड्डा कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की हालत देखकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

बहराइच के थाना रानीपुर के गुदुवापुर गांव निवासी राजन सिंह (42) प्रयागराज से मेरठ के बीच ट्रेन में ठेकेदार के अधीन कैंटीन में काम करता था। वह चार भाइयों भूपाल सिंह, विजय सिंह, चंदन सिंह में तीसरे नंबर का था। भूपाल ने बताया कि बुधवार को राजन की परिजनों से बात हुई और कहा कि काम ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए घर लौटकर आ रहा हूं।

भूपाल के मुताबिक वह सेंट्रल स्टेशन उतरे और वहां से झकरकटी बस अड्डे पहुंचे। इसके बाद मोबाइल से बात ही नहीं हो पाई। गुरुवार सुबह राजन की पत्नी रिंकी के पास पुलिस का फोन आया और उसकी तबीयत खराब होने की बात कही गई। तीनों भाई कानपुर पहुंचे तो राजन की मौत की जानकारी देकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
परिजनों का कहना था कि उसके शरीर पर रगड़ के और सिर पर चोट थी, जिससे हत्या किए जाने के आशंका है। हालांकि बाबूपुरवा पुलिस का कहना है कि युवक हादसे का शिकार हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी के कारण कोमा में जाने और मौत की बात सामने आई है। फिर भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही परिवार की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें