फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवसाद ग्रस्त बेटी की तलाश में स्टेशन पर भटकती रही मां, बोली- समझ नहीं आ रहा है…कहां तलाश करें

Fri, 11 Oct 2024 05:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीड़ित मां ने बताया कि बेटी 10 दिन पहले वह बड़ौदा स्टेशन पहुंच गई थी। जीआरपी से सूचना मिलने पर जब वह उसे लेकर घर जा रही थी, तो बेटी ने उसे धक्का दिया और गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। वहां से बेटी अलीगढ़ और फिर कानपुर आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अवसाद ग्रस्त बेटी की तलाश में उसकी बूढ़ी मां पूरे दिन सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्मों पर भटकती रही। महिला ने बताया कि बेटी पढ़ाई में काफी तेज थी, लेकिन दंत चिकित्सक के रूप में कार्य शुरू करने से पहले ही वह अवसाद में चली गई।

विज्ञापन

स्टेशन पर भटक रही मूलरूप से पंजाब के फगवाड़ा निवासी संगीता ने बताया कि बेटी गरिमा कभी एकदम ठीक हो जाती है तो कभी उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। अक्सर वह घर से बिना बताए निकल जाती है।
10 दिन पहले वह बड़ौदा स्टेशन पहुंच गई थी। जीआरपी से सूचना मिलने पर जब वह उसे लेकर घर जा रही थी, तो बेटी ने उसे धक्का दिया और गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। वहां से बेटी अलीगढ़ और फिर कानपुर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली- समझ नहीं आ रहा कहां तलाश करें
वह भी उसके पीछे लगी रही और कानपुर में उसे पकड़ भी लिया, लेकिन यहां पर भी गुरुवार को गरिमा उन्हें धक्का देकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार होकर निकल गई है। अब रेलवे कंट्रोल रूम से पता चला कि वह लखनऊ से पहले ही कहीं उतर गई है। समझ नहीं आ रहा है कि बेटी की कहां तलाश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें