फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापों से हड़कंप, क्राइम ब्रांच ने चार जगहों पर डाला डेरा

Tue, 02 May 2017 06:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर छापे, जांच करती क्राइम ब्रांच और बाट-माप विभाग
विज्ञापन
चिप से पेट्रोल और डीजल की चोरी करने के शक में कानपुर के चार पेट्रोल पंपों पर क्राइम ब्रांच और बाट-माप विभाग ने ताबड़तोड़ छापे मारे। इससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया।  सिविल लाइंस परमठ के पैरागॉन पेट्रोल पंप पर जैसे ही पुलिस और बाट-माप विभाग की टीमें पहुंचीं तो कर्मचारी काम छोड़ भागने लगे। मौके से सभी ग्राहकों को लौटा दिया गया है। एक-एक मशीन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार के मुताबिक शासन के निर्देश पर पेट्रोल पंपों पर छापे मारे जा रहे हैं। अभी तक दो पेट्रोल पंपों की जांच पूरी हुई है लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। शहर के अलावा हाईवे पर ग्रामीण इलाकों बने पेट्रोलपंपों की जांच भी की जा रही है। अगर चिप या रिमोट से चोरी पकड़ी गई तो लाइसेंस निरस्त होने के साथ-साथ दोषी पेट्रोलपंप संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें