फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल उर्फ मुन्नू कोरी

Tue, 02 May 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
श्रममंत्री मनोहर लाल उर्फ मुन्नू कोरी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल उर्फ मुन्नू कोरी की किस्मत अच्छी थी तभी वह मौत के मुंह से बाहर निकल आये। श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल रविवार रात अपने गृह जनपद ललितपुर से वापस लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर उन्नाव में नवाबगंज सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव आशाखेड़ा के पास ट्रक ने राज्यमंत्री की गाड़ी मेें जोरदार टक्कर मार दी। इससे राज्यमंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और मंत्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मंत्री के वाहन चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। काफिले में शामिल सोहरामऊ पुलिस ने मंत्री को दूसरी कार में बैठाकर लखनऊ रवाना कर दिया गया। मंत्री की गाड़ी चला रहे सुनील ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ अमित कुमार तोमर ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। किसी को चोट नहीं आई है। श्रममंत्री की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें