हमीरपुर के सरीला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राजबब्बर ने पीएम मोदी के बारे में बहुत कुछ कह डाला। जनसभा के दौरान राजबब्बर ने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट है। ऐसे ही अपने बयानों के जरिए उन्होंने मोदी पर कई आरोप लगाए। ये हैं राजबब्बर के हैरान कर देने वाले बयान...
विज्ञापन
पीएम मोदी के खिलाफ राजबब्बर ने उगली ‘आग’, हैरान कर देंगे ये 5 बयान
2 of 5
राजबब्बर
राज बब्बर ने कहा कि भाजपा झूठे वादों व शर्तों पर वोट मांगती है। देश का प्रधानमंत्री विकास की बजाए शमशान व कब्रिस्तान की बात करे, यह बहुत ही शर्म की बात है। सपा- कांग्रेस के गठबंधन से घबराई भाजपा को अपना कल शमशान व कब्रिस्तान में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के खिलाफ राजबब्बर ने उगली ‘आग’, हैरान कर देंगे ये 5 बयान
3 of 5
राजबब्बर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। भाजपा के नेता किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों से झूठे वादे व शर्तें लगाकर वोट मांगते हैं। इससे साफ है कि भाजपा की नीयत में खोट है।
पीएम मोदी के खिलाफ राजबब्बर ने उगली ‘आग’, हैरान कर देंगे ये 5 बयान
4 of 5
राजबब्बर
राजबब्बर ने कहा कि सपा व कांग्रेस प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के प्रयास में जुटी है। यूपीए सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था। उप्र. में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ व बिजली बिल हाफ किया जाएगा।