फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मप्र चुनावी शंखनाद' से पहले 'भगवान राम' की शरण में राहुल गांधी, ये है 'मिनट टू मिनट कार्यक्रम'

Thu, 20 Sep 2018 07:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 27 सितंबर को कामतानाथ मंदिर में माथा टेकेंगे
विज्ञापन
चित्रकूटः भगवान श्रीराम की तपोभूमि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 27 सितंबर को कामतानाथ मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि पूरा कार्यक्रम चित्रकूट मध्यप्रदेश क्षेत्र में होगा। लेकिन चित्रकूट बांदा के कांग्रेसी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं ने जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन



मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव नजदीक होने के कारण सभी राजनैतिक दल अपने प्रचार में जुट गई हैं। चित्रकूट की सीमा से सटे मप्र इलाके में चुनावी सरगर्मी देखने को मिल रही है। सत्तारूढ़ भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार सतना जिले के कई इलाके का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

 
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की तपोभूमि आने का भी प्रस्ताव दिया है

राहुल गांधी 27 सितंबर को कामतानाथ मंदिर में माथा टेकेंगे
27 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सतना मप्र आना है। इसी कार्यक्रम के तहत उन्हाेंने भगवान श्रीराम की तपोभूमि आने का भी प्रस्ताव दिया है। अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी पहले चित्रकूट (मप्र) आकर मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके बाद नया गांव थानाक्षेत्र के ही किसी ग्रामीण इलाके में जनसभा करेंगे।

इस माह के अंत तक इसमें और तेजी आ जाएगी। जब 27 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 11 बजकर 10 मिनट पर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचेंगे। 11 बजकर 20 मिनट पर भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 12 बजकर 50 मिनट पर राहुल सतना के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें