फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कन्नौज में राहुल गांधी बोले- पूरी जिंदगी जेल में रखो डरने वाला नहीं हूं; अखिलेश यादव ने कही ये बात

Fri, 10 May 2024 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav Kannauj Rally Speech: जिले में गठबंधन की रैली को संबोधित करने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी-अंबानी पर घेरा तो अब मोदी जी का मुंह खुल गया है। अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
कन्नौज में इंडिया गठबंधन की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में इंडिया गठबंधन की साझा चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह शामिल होने पहुंचे हैं। सबसे पहले अखिलेश यादव ने इत्र देकर राहुल गांधी का स्वागत किया है। बता दें कि कन्नौज से अखिलेश खुद प्रत्याशी हैं और वहां पर 13 मई को मतदान होना है। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी-अंबानी पर घेरा, तो अब मोदी जी का मुंह खुल गया।

विज्ञापन

यह लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली, सड़क नहीं बना सकते हैं। मोदी जी कहते थे गांव में कब्रिस्तान है, श्मशान भी होना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल में गांव-गांव को श्मशान बना दिया। आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, सतेंद्र जैन को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन

भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा
वहीं, संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जी की कन्नौज से बहुत बड़ी जीत होने जा रही है। ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा। अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में भाजपा की नफरत देखिए, मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धुलवाकर उनका अपमान किया गया है। वहीं, अब कन्नौज में अखिलेश जी मंदिर में गए, तो वहां भी भाजपा वालों ने गंगा जल से धोकर उनका अपमान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें