फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश और राहुल 5 को कानपुर में करेंगे रोड शो

Thu, 02 Feb 2017 01:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस के बीच प्रत्याशियों को लेकर चल रहा असमंजस दूर करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच फरवरी को एक साथ कानपुर महानगर में रोड शो में निकालेंगे। यह फैसला दोनों पार्टियों की प्रांतीय इकाई से हुआ है। इसका संदेश भी जिला इकाइयों को भेज दिया गया है। अभी तक जो योजना है उसके तहत राहुल और अखिलेश का रथ गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर से शुरू होगा। यहां से सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगा।
विज्ञापन


दोनों नेताओं के महानगर आगमन से पहले सपा और कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी एक साथ के बजाए अलग-अलग तैयारी बैठक कर रहे हैं। सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इस संबंध में तैयारी करने को कहा गया है। उधर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी के शहर आने की जानकारी आई है। बृहस्पतिवार को एसपीजी की टीम यहां आकर रूट फाइनल करेगी। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के एक साथ शहर आने से दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस भी दूर हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें