फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ का अनोखा भक्त रहमान, गंगाजल से करता है बाबा का जलाभिषेक, इस कांवड़िये को आप भी करेंगे सलाम

Mon, 12 Aug 2019 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कांवरिया रहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब तो बस एक ही तेरा-मेरा ईमान हो, एक तरफ गीता और दूसरी तरफ कुरान हो। काश, ऐसी भी मोहब्बत हो इस देश में, मेरा घर रोजा रखे, जब तेरे घर रमजान हो। कवि गोपाल दामू की ये पंक्तियां विकास खंड पिहानी के गांव पारा निवासी रहमान पर सटीक बैठती हैं।
विज्ञापन

 

रहमान चार साल से हिंदू दोस्तों के संग संकट हरण सकाहा धाम की कांवर यात्रा पर जा रहे हैं।रहमान की अपने धर्म के प्रति पूर्ण आस्था है, लेकिन हिंदू धर्म और भारत की मिश्रित संस्कृति के प्रति भी उनकी श्रद्धा देखते ही बनती है।
 

विज्ञापन

रहमान के जज्बे को देख अब तो उनके हिंदू दोस्त भी उसके बिना कांवर यात्रा पर नहीं निकलते। रहमान बीए के छात्र हैं। वह जातिवाद पर यकीन नहीं करते हैं। रहमान हिंदू दोस्तों की शिव भक्ति को देख बेहद प्रभावित हुए।
 
सावन में दोस्तों को कांवर उठाकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जाते देख उनके मन में भी कांवरिया बनने की इच्छा हुई। रहमान के दोस्त राजेश कुमार, विकास पांडे, मोहित सिंह, अभिषेक कुमार, पुष्पेंद्र आदि उनकी इस सोच पर गर्व करते हैं।
 
वह कहते हैं कि रहमान ने अपना धर्म बदले बिना दूसरे धर्म की आस्था और संस्कृति का प्रेम और सम्मान करके दिखाया है। रहमान बताते हैं कि इस बार भी वह भोले की भक्ति में दोस्तों के साथ कांवर लेकर संकट हरण सकाहा धाम पहुंचे। भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर उन्होंने देश में अमन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें