फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आदेशों की लगातार उड़ रहीं धज्जियां, इटावा में फिर चार गोवंशों की मौत, अधिकारी मौन

Mon, 12 Aug 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
धूप में खड़े भूखे प्यासे गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम योगी के आदेशों का अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। उनके सख्त तेवर भी अधिकारियों पर बेअसर नजर आ रहे हैं। इटावा के महेवा ब्लॉक की अहेरीपुर गोशाला में पिछले तीन दिनों में चार गोवंशों की मौत हो गई और दो कंकाल भी मिले हैं। प्रशासन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव और कंकालों को पास के तालाब में दबवा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम ने प्रधान और एसडीओ को चारा और गोशाला के दलदली स्थान पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए और मिट्टी डलने तक तक 122 गोवंशों को छुट्टा छोड़ दिया गया। अहेरीपुर गोशाला के ज्यादातर हिस्से में बारिश का पानी भरने से जमीन दलदली हो गई है।
विज्ञापन

टिनशेड के नीचे तक कीचड़ भरा है। गोवंशों को पर्याप्त चारा तक नहीं मिल पा रहा है। भूख और बीमारी के चलते तीन दिनों में चार गोवंशों की मौत हो गई। गांव के प्रदीप तिवारी ने सोमवार को गोवंशों के शव देखकर ग्रामीणों और प्रशासन को सूचना दी।

दो कंकाल भी पास में तालाब किनारे पड़े थे। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही प्रधान ने जेसीबी बुलाकर तालाब में गड्ढा खोदवाकर शवों को दबवा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम भरथना नंदप्रकाश मौर्य ने भी पोस्टमार्टम कराना जरूरी नहीं समझा।

उन्होंने प्रधान और एडीओ पंचायत रामबरन को गोशाला में कीचड़ वाली जगह पर मिट्टी डलवाने और चारा पानी का प्रबंधन करने का निर्देश दिया, तब तक के लिए अधिकारियों ने गोशाला में बंद सभी 122 गोवंश को गेट खुलवाकर बाहर भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें