फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पहले दिन रायबरेली के खिलाड़ियों की धमक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुई तीन दिवसीय ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पहले दिन रायबरेली के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेश के 62 जिलों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


बी-1 फ्रेशर बालिका वर्ग में बहराइच की अहाना सिंह ने स्वर्ण, रायबरेली की आराध्या ने रजत और मैनपुरी की आद्विका शर्मा व रायबरेली की आर्या गुप्ता ने कांस्य पदक जीते। बी-2 फ्रेशर बालिका वर्ग में रायबरेली की वंदना ने स्वर्ण, बागपत की गिन्नी ने रजत, गोरखपुर की अक्षिता पाल व प्रयागराज की सौम्या तिवारी ने कांस्य पदक जीते।

ए-3 बालक वर्ग में गौतमबुद्धनगर के देव कुमार ने स्वर्ण, प्रयागराज के अभिजीत कुमार ने रजत, गौतमबुद्धनगर के हरिगोविंद यादव और रायबरेली की शिवशक्ति सिंह ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कपूर ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन


आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी जयपुर में होने वाले नेशनल फेडरेशन कप में हिस्सा लेंगे। पहले दिन सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। इस मौके पर तुषार साहनी, रोमी सिंह, सतीश कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें