फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परीक्षा से ठीक पहले नोडल केंद्रों पर होगी पेपर की प्रिंंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में अब एआई की निगरानी में 14 नवंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर मूल्यांकन का कार्य एआई की निगरानी में रहेगा। हालांकि शिक्षक केवल सहयोग लेंगे, निर्भरता नहीं रहेगी। नकल रोकने के लिए परीक्षा से ठीक पहले नोडल केंद्रों पर ही प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग होगी। अभी तक विवि प्रशासन एक दिन पहले नोडल केंद्रों को प्रश्नपत्र भेजता है।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत विवि प्रशासन नोडल केंद्र बने डीएवी कॉलेज, क्राइस्टचर्च कॉलेज और जागरण कॉलेज में नियमित रूप से परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्रों का मुद्रण करेगा। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे अन्य नोडल केंद्रों पर भी लागू किया जाएगा। विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीएड, कृषि समेत सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू हो रही हैं।
कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा व औरैया में करीब 600 से अधिक महाविद्यालयों में परीक्षाएं होंगी। 4.50 लाख परीक्षार्थियों के लिए 399 परीक्षा केंद्र और 56 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 20 दिसंबर तक समाप्त हो जाएगी। यह पहला मौका है जब स्नातक, विधि, बीएड, कृषि समेत सभी पाठ्यक्रम की परीक्षाएं एक साथ और सिर्फ 33 दिन में समाप्त हो रही हैं।
विज्ञापन

परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विवि प्रशासन तकनीक को लगातार बढ़ावा दे रहा है। शिक्षकों की देखरेख में एआई के इस्तेमाल को बढ़ाया जा रहा है। प्रश्नपत्रों और मूल्यांकन में शिक्षक एआई की मदद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें